आप जहां रहते हो, वहां 20-30 या 50 साल पहले क्या था? जानें टाइम ट्रैवल करने का तरीका

Photo of author

By news.saerio.com

आप जहां रहते हो, वहां 20-30 या 50 साल पहले क्या था? जानें टाइम ट्रैवल करने का तरीका


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Google Earth: आज की दुनिया तेजी से बदल रही है और इसमें सबसे बड़ा योगदान टेक्नोलॉजी का है. शहरों की तस्वीर पहले के मुकाबले पूरी तरह बदल चुकी है और जो जगहें कुछ दशक पहले जैसी थीं अब वैसी नहीं रहीं. भले ही हम 30-40 साल पहले के समय में जाकर किसी शहर को अपनी आंखों से नहीं देख सकते लेकिन आधुनिक तकनीक ने यह संभव बना दिया है कि हम बीते समय की झलक जरूर देख सकें. इसी दिशा में Google का ये खास फीचर यूजर्स को पुराने समय की तस्वीर दिखाने में मदद करता है.

Google का ये फीचर दिखाएगा बीता हुआ दौर

Google Maps और Google Earth में एक खास फीचर मौजूद है जिसके जरिए अब आप किसी भी जगह का पुराना रूप देख सकते हैं. यानी अब आप अपने फोन या कंप्यूटर पर बैठकर यह जान सकते हैं कि आपका शहर या आपके आस-पास कोई खास लोकेशन 30-40 या 50 साल पहले कैसी दिखती थी.

Time Travel जैसा अनुभव अब होगा संभव

Google का यह फीचर किसी टाइम ट्रैवल से कम नहीं है. इसकी मदद से आप किसी भी शहर, सड़क या बिल्डिंग का पुराना रूप देख सकते हैं. यह फीचर आपको उस समय में ले जाता है, जब वहां आज जैसी आधुनिक सुविधाएं मौजूद नहीं थीं. Google के अनुसार, इस फीचर के जरिए आप Berlin, London और Paris जैसे बड़े शहरों की दशकों पुरानी तस्वीरें तक देख सकते हैं. कुछ मामलों में तो यह डेटा 1930 तक पुराना भी उपलब्ध है जिससे आप पुराने और नए समय का फर्क साफ समझ सकते हैं.

ऐसे करें इस फीचर का इस्तेमाल

अगर आप इस फीचर को इस्तेमाल करना चाहते हैं तो सबसे पहले Google Maps या Google Earth खोलें और अपनी पसंद की लोकेशन सर्च करें. इसके बाद Layers ऑप्शन में जाकर Time Lapse या टाइम से जुड़ा ऑप्शन चुनें. इसके बाद स्क्रीन पर आपको उस जगह के अलग-अलग समय के दृश्य दिखाई देने लगेंगे जिससे आप उसके बदलाव को आसानी से समझ सकते हैं.

Google का Street View फीचर

Google का Street View फीचर भी काफी बेहतरीन है. इसमें नई-नई तस्वीरें जोड़ी गई हैं जिन्हें खास कैमरों और गाड़ियों की मदद से कैप्चर किया गया है. Street View में अब अरबों तस्वीरों का कलेक्शन मौजूद है जिससे किसी भी शहर या लोकेशन को करीब से देखना पहले से कहीं ज्यादा आसान और दिलचस्प हो गया है.

यह भी पढ़ें:

जॉब ढूंढने में AI कैसे करता है आपकी मदद? जानिए कौन-कौन से काम कर देता है आसान



Source link

Leave a Reply