एंड्रॉयड फोन होने के बाद भी इतना बड़ा अंतर! Google Pixel से गायब हैं Samsung Galaxy के ये धाकड़ फीचर्स

Photo of author

By news.saerio.com

एंड्रॉयड फोन होने के बाद भी इतना बड़ा अंतर! Google Pixel से गायब हैं Samsung Galaxy के ये धाकड़ फीचर्स


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Google Pixels Vs Samsung Galaxy: सैमसंग और गूगल दोनों ही अपने फ्लैगशिप फोन में एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम यूज करती हैं. दोनों कंपनियों के स्मार्टफोन कई मामलों में एक-दूसरे को टक्कर देते हैं, लेकिन सैमसंग फोन में कई ऐसे फीचर्स हैं, जो गूगल पिक्सल से गायब हैं. ऐप्पल की तरह गूगल के पास अपने पिक्सल फोन के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों का कंट्रोल है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हर मामले में गूगल आगे ही रहेगी. Google Pixels Vs Samsung Galaxy में कुछ मामलों में गूगल आगे है, लेकिन अभी भी कंपनी सैमसंग वाले कई फीचर्स नहीं दे रही है.

Google Pixels से गायब हैं Samsung Galaxy फोन्स के ये फीचर्स

Samsung DeX- अगर आप अपने स्मार्टफोन को कंप्यूटर में बदलना चाहते हैं तो सैमसंग के फ्लैगशिप डिवाइस कुछ ऐसा कर सकते हैं, जो गूगल पिक्सल के बस की बात नहीं है. 2017 से सैमसंग अपने फ्लैगशिप मोबाइल में ‘डेस्कटॉप एक्सपीरियंस’ के लिए DeX फीचर दे रही है. इसकी मदद से सैमसंग के फोन कंप्यूटर की तरह काम कर सकते हैं.

Privacy Display- सैमसंग ने इस साल फरवरी में लॉन्च हुए Galaxy S26 Ultra में पहली बार प्राइवेसी डिस्प्ले को शामिल किया है. इसका फायदा यह है कि इसे ऑन करने पर यूजर के आसपास बैठे लोगों के लिए स्क्रीन डार्क हो जाती है, जिससे वो ये नहीं देख पाएंगे कि यूजर फोन में क्या कर रहा है. अभी तक गूगल समेत कोई भी कंपनी यह फीचर नहीं दे पाई है, लेकिन कई कंपनियों ने इसे कॉपी करने की कोशिशें शुरू कर दी हैं.

Dual Messenger- सैमसंग गैलेक्सी डिवाइस में Dual Messenger का फीचर मिलता है, जो एक ही डिवाइस पर एक ही मैसेजिंग ऐप में दो अलग-अलग अकाउंट को ऑपरेट करने की परमिशन देता है. इसे 2017 में इंट्रोड्यूस किया गया था और अब यह कई गैलेक्सी डिवाइसेस पर मौजूद है. बाकी फीचर्स की तरह गूगल पिक्सल डिवाइसेस से यह भी गायब है.

S Pen Stylus- सैमसंग काफी समय से अपने Galaxy S Ultra डिवाइस के साथ S Pen stylus दे रही है. इसे सबसे पहले गैलेक्सी नोट के साथ इंट्रोड्यूस किया गया था और S22 Ultra से स्मार्टफोन के साथ भी इसकी शुरुआत हो गई. गूगल पिक्सल डिवाइसेस के साथ आजतक कोई stylus नहीं आता.

Edge Panel- सैमसंग गैलेक्सी डिवाइसेस में Edge Panel मिलता है, जो ऐप्स, शॉर्टकट और कॉन्टैक्ट्स के लिए एक स्वाइप-इन-साइडबार है. आप भले ही कोई भी ऐप यूज कर रहे हो, इसे साइड से स्वाइप किया जा सकता है. दूसरी तरफ गूगल पिक्सल डिवाइसेस में ऐसा कोई फीचर नहीं है.

ये भी पढ़ें- Samsung के इस एकदम नए और धांसू फोन में आ गई बड़ी दिक्कत, कंपनी ने कही जल्दी फिक्स करने की बात



Source link

Leave a Reply