ऐसा करते ही पिंक हो जाएगा महंगी कीमत वाला ऑरेंज iPhone 17 Pro, घर में यूज होने वाली इस चीज से रखें दूर

Photo of author

By news.saerio.com

ऐसा करते ही पिंक हो जाएगा महंगी कीमत वाला ऑरेंज iPhone 17 Pro, घर में यूज होने वाली इस चीज से रखें दूर


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

iPhone Color Change: ऐप्पल ने iPhone 17 Pro मॉडल्स को कॉस्मिक ऑरेंज कलर में लॉन्च किया था. यह कलर ऑप्शन लोगों को खूब पसंद आया और बिक्री भी खूब हुई है. हालांकि, लॉन्चिंग के कुछ दिन बाद ही iPhone 17 Pro Max के ऑरेंज कलर के पिंक होने की शिकायतें आने लगी थीं. कई यूजर्स ने शिकायत की थी कि उनका आईफोन कॉस्मिक ऑरेंज से पिंक या रोज गोल्ड हो गया. अब एक टेस्ट में पता चला है कि इस कलर को पिंक करना एकदम आसान है. अगर इसे गलत क्लीनिंग प्रोडक्ट से साफ किया जाए तो ऑरेंज कलर पिंक में बदल जाता है. 

घर की इस चीज से रखें दूर

रिपोर्ट्स के अनुसार, घर में आमतौर पर यूज होने वाली क्लीनिंग प्रोडक्ट्स में पाए जाने वाले हाइड्रोजन पेरोक्साइड जैसे केमिकल के संपर्क में आते ही फोन की फिनिशिंग रंग बदल लेती है और इसका फ्रेम ऑरेंज से पिंक हो जाता है. एक रिव्यूवर ने यह एक्सपेरिमेंट किया था और उसका आईफोन 17 प्रो के फ्रेम का रंग तुरंत बदल गया. हालांकि, इससे फोन की फंक्शनिंग पर कोई असर नहीं पड़ा.

ऐसा क्यों हो रहा है?

आईफोन के रंग बदलने की समस्या के पीछे फोन की मैन्युफैक्चरिंग एक बड़ा कारण है. दरअसल, कॉस्मिक ऑरेंज फिनिश में डाई किया गया एनॉडाइज्ड मेटल सरफेस यूज हुआ है. इसके बहुत ही छोटे-छोटे छेद कलर को सोख लेते हैं और फिर इसे सील कर दिया जाता है. जब यह प्रोटेक्टिव सील डैमेज होती है या इस पर केमिकल यूज किया जाता है तो वह डाई उड़ जाती है या उसका कलर बदल जाता है.

अपने आईफोन के साथ न करें ऐसा एक्सपेरिमेंट

अगर आपके पास कॉस्मिक ऑरेंज वाला आईफोन 17 प्रो या 17 प्रो मैक्स आईफोन है तो ऐसे एक्सपेरिमेंट से दूर रहें. ऐसा करना खतरनाक हो सकता है और महंगा भी पड़ सकता है. अगर आपका आईफोन गंदा हो गया है और आप उसे साफ करना चाहते हैं तो ऐप्पल का कहना है कि इसे 70% isopropyl alcohol वाले वाइप या 75% ethyl alcohol वाले वाइप्स से साफ करें.

ये भी पढ़ें-

YouTube पर भी भेज पाएंगे WhatsApp की तरह डायरेक्ट मैसेज, वीडियो शेयर करने का आ गया नया ऑप्शन



Source link

Leave a Reply