क्या ChatGPT में ‘एडल्ट मोड’ आएगा? एक्सपर्ट्स की बातें सुनने के बाद कंपनी ने कर लिया बड़ा फैसला

Photo of author

By news.saerio.com

क्या ChatGPT में ‘एडल्ट मोड’ आएगा? एक्सपर्ट्स की बातें सुनने के बाद कंपनी ने कर लिया बड़ा फैसला


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

ChatGPT Adult Mode: पिछले कुछ समय से ऐसी खबरें आई रही थीं कि OpenAI अपने एआई चैटबॉट ChatGPT में एडल्ट मोड लाने वाली है. इस मोड में 18 साल से अधिक उम्र के यूजर्स को चैटबॉट के साथ ‘कामुक’ बातें करने का ऑप्शन मिलेगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब कंपनी ने इसे लेकर बड़ा फैसला कर लिया है. कंपनी की इंटरनल बातचीत और एक्सपर्ट्स की वार्निंग के बाद फिलहाल इस फीचर को कुछ समय के लिए टाल दिया गया है. यानी यूजर्स के लिए इसका इंतजार और बढ़ने वाला है.

इस कारण टाल दी गई है लॉन्चिंग

कंपनी इस मोड को इसी साल के पहले क्वार्टर में लॉन्च करना चाहती थी, लेकिन अभी के लिए इसकी लॉन्चिंग को टाल दिया गया है. हालांकि, कंपनी ने इस प्लानिंग को रद्द नहीं किया है और भविष्य में इसे लॉन्च किया जा सकता है. अभी इसकी लॉन्चिंग टालने के पीछे सबसे बड़ा कारण कंपनी में इसे लेकर एक राय न बन पाना और एक्सपर्ट्स की चेतावनी है. एक्सपर्ट्स ने कंपनी को चेताया है कि इस फीचर से मेंटल हेल्थ को लेकर चुनौतियां पैदा हो सकती हैं और यूजर्स का एआई से इमोशनल अटैचमेंट बढ़ सकता है.

Adult Mode के कई खतरे

OpenAI की इंडरनल डिस्कशन और एक्सपर्ट्स की सलाह में इस मोड के कई खतरे निकलकर सामने आए हैं. यह मोड गलती से 18 साल से कम यूजर्स को भी एडल्ट कंटेट की एक्सेस दे सकता है. एक बड़ी चुनौती यूजर्स की उम्र को वेरिफाई करना भी होगा. उम्र वेरिफिकेशन की टेस्टिंग के दौरान 10 प्रतिशत से अधिक मामलों में OpenAI का वेरिफिकेशन सिस्टम फेल हो गया था. इसके अलावा कामुक बातचीत से लोगों को इस फीचर की लत लगने, इमोशनल बॉन्डिंग होने और रियल लाइफ छोड़कर वर्चुअल रिलेशनशिप पर ज्यादा डिपेंड होने जैसे भी खतरे हैं.

कंपनी की इन खतरों को कम करने के लिए क्या प्लानिंग है?

एक्सपर्ट्स ने कंपनी को सलाह दी है कि पर्याप्त सेफगार्ड्स के बिना इस मोड को लॉन्च करना खतरनाक हो सकता है. दूसरी तरफ कंपनी इस एआई सिस्टम को ट्रेनिंग दे रही है, जिससे वह लोगों को इमोशनल बॉन्डिंग करने से रोकेगा. साथ ही यह सिस्टम यूजर्स को असली रिलेशनशिप बनाने की सलाह देगा.

ये भी पढ़ें-

1 मिनट में 2200 लीटर, इलेक्ट्रिक कार में लगी आग बुझाने के लिए इतना पानी क्यों लगता है?



Source link

Leave a Reply