‘थप्पड़’ मारते ही कैसे काम करने लगता है टीवी का रिमोट? ज्यादातर लोगों को नहीं है असली वजह की जानकारी

Photo of author

By news.saerio.com

‘थप्पड़’ मारते ही कैसे काम करने लगता है टीवी का रिमोट? ज्यादातर लोगों को नहीं है असली वजह की जानकारी


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

TV Remote Hack: टीवी का रिमोट काम नहीं कर रहा? बच्चे से लेकर बड़ों तक सबको पता है कि इसे एक ‘थप्पड़’ की जरूरत है. जैसे ही रिमोट को थप्पड़ लगाया जाता है, यह तुरंत काम करने लगता है. क्या आपने सोचा है कि ऐसा क्यों होता है, क्या थप्पड़ लगने से रिमोट चलने लगता है या इसके पीछे कोई और वजह है? ज्यादातर लोगों को इसके पीछे की वजह का पता नहीं है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि क्यों रिमोट को थपकी देते ही यह काम करने लगता है.

क्या है इसके पीछे वजह?

जब रिमोट चलते-चलते काम करना बंद कर देता है तो ज्यादातर बार इसका कारण ऑक्सीडेशन होता है. यानी रिमोट के अंदर लगी बैटरी के टर्मिनल्स पर ऑक्सीडेशन के कारण एक लेयर बन जाती है. इस लेयर के कारण रिमोट को बैटरी से पावर नहीं मिल पाती और यह काम करना बंद कर देता है. इस लेयर के हटते ही पावर मिलना शुरू हो जाती है और रिमोट फिर से काम करने लगता है.

‘थप्पड़’ की टेक्नोलॉजी कैसे काम करती है?

जब भी रिमोट को ‘थप्पड़’ लगाया जाता है तो रिमोट और बैटरी के टर्मिनल के बीच बनी लेयर को हिला देता है. इस कारण रिमोट को फिर से पावर मिलने लगती है. अब ऐसा भी नहीं है कि हर बार आपको रिमोट को फिर से चलाने के लिए ‘थप्पड़’ ही मारना पड़ेगा. बैटरी को रिमोट से निकालकर दोबारा डालने पर भी यह लेयर हट जाती है और रिमोट पहले की तरह ही काम करने लगता है. 

इस तरह काम करने लगेगी डेड बैटरी

अगर रिमोट की बैटरी डेड हो चुकी है और आपको उसे तुरंत यूज करना है तो एक जुगाड़ आपके काम आ सकता है. डेड बैटरी को रिमोट से निकालें और कुछ देर तक कपड़े पर रगड़ ले. स्टैटिक एनर्जी के कारण यह थोड़ी देर तक काम करने लगेगी और आपकी जरूरत पूरी हो जाएगी.

ये भी पढ़ें-

AI के खिलाफ होने लगी हड़ताल, नौकरी जाने के डर से यहां लोगों ने कर दिया हंगामा



Source link

Leave a Reply