बड़े काम का है ChatGPT! लेकिन ये 5 सवाल पूछे तो आ सकती है बड़ी मुसीबत, जानिए किन चीजों से बचना है जरूरी

Photo of author

By news.saerio.com

बड़े काम का है ChatGPT! लेकिन ये 5 सवाल पूछे तो आ सकती है बड़ी मुसीबत, जानिए किन चीजों से बचना है जरूरी


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

ChatGPT: आज के डिजिटल दौर में ChatGPT जैसे AI टूल्स हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुके हैं. पढ़ाई, काम, कोडिंग या कंटेंट लिखने तक हर जगह इसका इस्तेमाल हो रहा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ तरह के सवाल पूछना आपके लिए जोखिम भरा भी हो सकता है? गलत जानकारी साझा करने या संवेदनशील सवाल पूछने से आपकी प्राइवेसी खतरे में पड़ सकती है. आइए जानते हैं ऐसे 5 तरह के सवाल जिनसे आपको बचकर रहना चाहिए.

निजी जानकारी से जुड़े सवाल

कभी भी AI से अपने बैंक डिटेल्स, आधार नंबर, पासवर्ड या OTP जैसी जानकारी शेयर नहीं करनी चाहिए. ये बेहद संवेदनशील डेटा होता है जो गलत हाथों में जाने पर आपको आर्थिक नुकसान पहुंचा सकता है.

गैरकानूनी काम से जुड़े सवाल

अगर आप AI से हैकिंग, फ्रॉड या किसी गैरकानूनी गतिविधि के बारे में जानकारी मांगते हैं तो यह न सिर्फ गलत है बल्कि आपको कानूनी परेशानी में भी डाल सकता है. ऐसे सवाल पूछने से बचना ही बेहतर है.

मेडिकल या हेल्थ से जुड़े गंभीर सवाल

हालांकि AI सामान्य जानकारी दे सकता है लेकिन गंभीर बीमारी, दवा या इलाज से जुड़े फैसले सिर्फ डॉक्टर की सलाह से ही लेने चाहिए. AI पर पूरी तरह निर्भर रहना आपकी सेहत के लिए खतरा बन सकता है. एआई आपको बस एक नॉर्मल जानकारी दे सकता है. लेकिन गंभीर बीमारी के लिए हमेशा आपको अच्छे डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.

फेक न्यूज या अफवाह फैलाने वाले सवाल

AI से गलत या भ्रामक जानकारी बनवाना या फैलाना समाज के लिए नुकसानदायक है. इससे लोगों में भ्रम फैल सकता है और आपकी विश्वसनीयता भी प्रभावित हो सकती है. साथ ही ऐसा करने से आपको कानूनी पछड़े में भी पड़ना पड़ सकता है.

दूसरों की निजी जानकारी पूछना

किसी और व्यक्ति की निजी जानकारी जैसे उनका फोन नंबर, पता या निजी जीवन से जुड़ी बातें AI से पूछना प्राइवेसी का उल्लंघन है. यह अनैतिक होने के साथ-साथ कानूनी रूप से भी गलत हो सकता है. ऐसे में इसे सिर्फ जरूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए ही इस्तेमाल करना चाहिए.

सुरक्षित इस्तेमाल कैसे करें?

AI का सही इस्तेमाल आपकी जिंदगी को आसान बना सकता है लेकिन इसके लिए जिम्मेदारी जरूरी है. हमेशा ध्यान रखें कि आप क्या पूछ रहे हैं और क्या जानकारी साझा कर रहे हैं. ChatGPT जैसे AI टूल्स बेहद उपयोगी हैं लेकिन समझदारी से इस्तेमाल करना जरूरी है. कुछ गलत सवाल आपको मुश्किल में डाल सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

खतरे में करोड़ों iPhone यूजर्स! हैकिंग टूलकिट लीक होते ही मच गया हड़कंप, जानें क्या आपका फोन भी है निशाने पर?



Source link

Leave a Reply