बिना विस्फोट के ही दुश्मन हो जाएगा खत्म! चीन के इस आधुनिक हथियार ने बढ़ा दी अमेरिका की टेंशन, जानिए क्या है टेक्नोलॉजी

Photo of author

By news.saerio.com

बिना विस्फोट के ही दुश्मन हो जाएगा खत्म! चीन के इस आधुनिक हथियार ने बढ़ा दी अमेरिका की टेंशन, जानिए क्या है टेक्नोलॉजी


China Electronic Weapon: आधुनिक युद्ध तेजी से बदल रहा है. जहां पहले लड़ाई मिसाइल, टैंक और ड्रोन से लड़ी जाती थी वहीं अब एक नया और आधुनिक तरीका उभर रहा है. इस नई जंग में बिना किसी विस्फोट के ही दुश्मन की ताकत को खत्म किया जा सकता है. इलेक्ट्रोमैग्नेटिक पल्स (EMP) और हाई-पावर माइक्रोवेव (HPM) जैसी तकनीकें दुश्मन के इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम को ठप कर सकती हैं. इसके साथ ही कॉग्निटिव इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर (CEW) जैसी एडवांस तकनीकें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से दुश्मन के रडार, सिग्नल और ड्रोन को निशाना बनाकर तुरंत निष्क्रिय कर सकती हैं.

चीन आगे अमेरिका पीछे?

रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन इस क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और उसकी सेना ऐसी इलेक्ट्रॉनिक क्षमताएं विकसित कर चुकी है जो दुश्मन के सिस्टम को पहचानकर उन्हें बाधित कर सकती हैं. वहीं अमेरिका को इस रेस में पीछे माना जा रहा है और विशेषज्ञों का कहना है कि बराबरी करने में उसे कई साल लग सकते हैं.

सिर्फ देशों तक सीमित नहीं रहेगा खतरा

इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर अब सिर्फ बड़ी सेनाओं तक सीमित नहीं है. विद्रोही और आतंकी संगठन भी इन तकनीकों में रुचि दिखा रहे हैं. सस्ती और आसानी से उपलब्ध तकनीक के कारण अब यह खतरा और बढ़ सकता है.

AI से लैस हथियार बनेंगे गेम-चेंजर

इस नई जंग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सबसे बड़ा हथियार बनकर उभर रहा है. AI आधारित सिस्टम तेजी से डेटा का विश्लेषण कर सकते हैं और सेकंडों में प्रतिक्रिया दे सकते हैं. इससे दुश्मन के हमले को तुरंत पहचानकर उसका जवाब देना आसान हो जाएगा.

बिना गोली चलाए हमला

अमेरिका भी अब इस दिशा में तेजी से काम कर रहा है. Leonidas जैसे सिस्टम हाई-पावर माइक्रोवेव के जरिए ड्रोन झुंड को एक साथ गिराने में सक्षम हैं. खास बात यह है कि इनमें किसी गोला-बारूद की जरूरत नहीं होती और इन्हें बार-बार इस्तेमाल किया जा सकता है.

छिपे हुए हमले बनेंगे सबसे बड़ा खतरा

इन आधुनिक हथियारों की सबसे खतरनाक बात यह है कि इन्हें आसानी से छिपाया जा सकता है. ये किसी ट्रक, कंटेनर या आम वाहन में रखकर इस्तेमाल किए जा सकते हैं. ऐसे हमलों में न तो कोई धमाका होता है और न ही कोई साफ सबूत मिलता है जिससे पहचान करना मुश्किल हो जाता है.

भविष्य की जंग होगी ‘खामोश’

आने वाले समय में युद्ध का स्वरूप पूरी तरह बदल सकता है. बिना गोली और बम के ही शहरों की बिजली, संचार और सैन्य सिस्टम ठप किए जा सकते हैं. AI के साथ यह तकनीक और ज्यादा खतरनाक और सटीक बनती जाएगी.

बचाव भी उतना ही जरूरी

इन खतरों से निपटने के लिए देश अब मजबूत इलेक्ट्रॉनिक सुरक्षा, AI आधारित डिफेंस सिस्टम और सुरक्षित संचार तकनीकों पर काम कर रहे हैं. लेकिन इतिहास बताता है कि हमलावर तकनीक अक्सर बचाव से आगे निकल जाती है.

यह भी पढ़ें:

Titan की खोज के लिए NASA बना रहा ये अनोखा ड्रोन! होंगे 8 पंखें, जानिए क्या है टेक्नोलॉजी



Source link

Leave a Reply