मोबाइल के चार्जर पर न लगाएं कवर, खतरनाक हो सकता है अंजाम, आग लगने तक का खतरा

Photo of author

By news.saerio.com

मोबाइल के चार्जर पर न लगाएं कवर, खतरनाक हो सकता है अंजाम, आग लगने तक का खतरा


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Mobile Charger Cover Risk: कुछ लोग मोबाइल के साथ-साथ उसके चार्जर पर भी कवर रखते हैं. मोबाइल पूरे दिन हाथ में रहता है और उस पर स्क्रैच होने या टूटने से गिरने का खतरा रहता है. ऐसे में फोन का कवर उसकी प्रोटेक्शन करता है, लेकिन चार्जर पर कवर की जरूरत नहीं होती, लेकिन फिर भी लोग सजावटी कवर का खूब इस्तेमाल करते हैं. कुछ लोग तो केबल को भी पूरा कवर कर लेते हैं. आपको बता दें कि ऐसा करना खतरनाक हो सकता है और इससे आग लगने का भी खतरा रहता है.

चार्जर पर कवर लगाने की न करें गलती

चार्जर को जब यूज किया जाता है तो इसमें हीट जनरेट होती है. फोन की तरह इसमें हीट को बाहर निकलने के लिए कोई वेंट्स या दूसरा तरीका नहीं होता. यह पहले से पूरी तरह पैक होता है. ऐसे में अगर इसे कवर कर दिया जाए तो यह हीट लगातार बढ़ती रहेगी. अगर लंबे समय तक ऐसा चलता रहा तो चार्जर की कैपेबिलिटी पर असर पड़ना शुरू हो जाएगा. ओवरहीट होने के कारण यह चार्जिंग स्पीड को कम कर देगा. अगर कवर के साथ चार्जर को रातभर यूज किया जाए तो इससे आग लगने का भी खतरा रहता है.

फोन पर भी पड़ता है असर

अगर चार्जर ओवरहीट हो रहा है तो इसका सीधा असर चार्जिंग पर पड़ेगा. यह ठीक तरीके से फोन को चार्ज नहीं कर पाएगा. इससे चार्जिंग में ज्यादा समय लगेगा और फोन के ओवरहीट होने का भी डर रहता है. 

क्या है समाधान?

चार्जर और केबल को बिना कवर के ही यूज करना चाहिए. चार्जर मजबूत प्लास्टिक से बने होते हैं और गिरने पर इनके टूटने का खतरा नहीं रहता. साथ ही इनमें फोन की तरह डिस्प्ले जैसी नाजुक चीजें भी नहीं लगी होती हैं. इसलिए चार्जर या चार्जिंग केबल, दोनों पर ही कवर का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए.

ये भी पढ़ें-

सर्विस सेंटर में फोन देने से पहले यह काम करना है जरूरी, भूल गए तो बड़ा खतरा, हो जाएगा भयंकर नुकसान



Source link

Leave a Reply