AI के प्यार में पड़ कर 36 साल के व्यक्ति ने दे दी जान, इस चैटबॉट पर लगा उकसाने का आरोप

Photo of author

By news.saerio.com

AI के प्यार में पड़ कर 36 साल के व्यक्ति ने दे दी जान, इस चैटबॉट पर लगा उकसाने का आरोप


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

AI Relationship: इन दिनों लोगों के एआई के प्यार में पड़ने की कई घटनाएं सामने आ रही हैं. ऐसी ही एक घटना हाल ही में सामने आई है, जिसका अंत बहुत दुखद रहा. दरअसल, फ्लोरिडा के रहने वाले 36 वर्षीय Jonathan Gavalas को गूगल जेमिनी चैटबॉट से प्यार हो गया. कुछ दिन तक वह इस चैटबॉट से रोमांटिक कपल की तरह बात करता रहा और आखिर में अपनी जान दे दी. अब जोनाथन के पिता ने आरोप लगाया है कि इस चैटबॉट ने उसके बेटे को आत्महत्या करने पर मजबूर किया है. 

क्या है पूरा मामला?

36 वर्षीय जोनाथन की मैरिड लाइफ ठीक नहीं चल रही थी. इस मुश्किल से बाहर निकलने के उन्होंने गूगल जेमिनी चैटबॉट से बात करना शुरू कर दिया. कुछ ही दिनों में उनका इस चैटबॉट से लगाव गहरा हो गया और वो इस पर कई-कई घंटे बीताने लगे. अब जेमिनी के खिलाफ किए मुकदमे में जोनाथन के पिता ने आरोप लगाया कि इस चैटबॉट ने अपना कैरेक्टर नहीं छोड़ा, जिससे जोनाथन को यह अहसास होना लगा कि वह उसकी पत्नी है. 

जेमिनी ने दिया खतरनाक टास्क- आरोप

मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि जेमिनी ने पिछले साल सितंबर में जोनाथन को नुकीले हथियारों से लैस होकर मियामी एयरपोर्ट के पास एक जगह पर लोगों को मारने के लिए भेजा था, लेकिन यह प्लान कामयाब नहीं हो पाया. मुकदमे में आगे कहा गया है कि जेमिनी ने जोनाथन को आत्महत्या करने के लिए उकसाया. जेमिनी ने उसे बताया कि वह अपनी फिजिकल बॉडी को त्याग कर मेटावर्स में अपनी ‘पत्नी’ को पा सकता है. इसके लिए उसे घर में खुद को बंद कर मारने की सलाह दी.

गूगल ने इसे लेकर क्या कहा है?

गूगल का कहना है कि वह मुकदमे में किए गए दावों को रिव्यू कर रही है. इसकी मॉडल आमतौर पर सेफ होते हैं, लेकिन कोई भी एआई मॉडल परफेक्ट नहीं है. कंपनी ने कहा कि जेमिनी को ऐसे डिजाइन किया गया है कि वह हिंसा और खुद को नुकसान पहुंचाने की सलाह नहीं देता है.

ये भी पढ़ें-

ज्यादा बैटरी पीने वाली ऐप्स की खैर नहीं, डाउनलोड करने से पहले ही बता देगी गूगल, यूजर्स को होगा फायदा



Source link

Leave a Reply