iPhone के कैमरे के पास ये छोटा सा छेद क्यों होता है? 90% लोग आज तक नहीं जानते इसका असली काम

Photo of author

By news.saerio.com

iPhone के कैमरे के पास ये छोटा सा छेद क्यों होता है? 90% लोग आज तक नहीं जानते इसका असली काम


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

iPhone Tips: अगर आपने कभी ध्यान से Apple iPhone को देखा हो तो आपने कैमरा मॉड्यूल के पास एक छोटा सा छेद जरूर नोटिस किया होगा. ज्यादातर लोग इसे कोई साधारण डिज़ाइन या सजावट समझकर नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन असल में इसका काम काफी खास और जरूरी होता है.

यह छोटा छेद नहीं एक माइक्रोफोन है

दरअसल, कैमरे के पास दिया गया यह छोटा सा छेद एक माइक्रोफोन होता है जिसे खासतौर पर ऑडियो रिकॉर्डिंग के लिए लगाया जाता है. जब आप वीडियो रिकॉर्ड करते हैं तो यह माइक्रोफोन आसपास की आवाज को साफ और बेहतर तरीके से कैप्चर करता है. यह माइक्रोफोन आपके फोन के बाकी माइक्रोफोन्स से अलग काम करता है और वीडियो शूटिंग के दौरान साउंड क्वालिटी को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाता है.

वीडियो रिकॉर्डिंग में कैसे करता है मदद?

जब आप वीडियो बनाते हैं खासकर आउटडोर में तो आसपास काफी शोर होता है. ऐसे में यह माइक्रोफोन मुख्य आवाज को पहचानकर बैकग्राउंड नॉइज को कम करने में मदद करता है. इसी वजह से iPhone से शूट किए गए वीडियो में आवाज साफ और प्रोफेशनल लगती है. यह फीचर कंटेंट क्रिएटर्स और व्लॉगर्स के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है.

कॉलिंग और नॉइज कैंसलेशन में भी उपयोगी

यह छोटा सा माइक्रोफोन सिर्फ वीडियो रिकॉर्डिंग तक सीमित नहीं है. कॉलिंग के दौरान भी यह नॉइज कैंसलेशन में मदद करता है. यानी जब आप किसी भीड़भाड़ वाली जगह पर बात कर रहे होते हैं तो यह बाहरी शोर को कम करके आपकी आवाज सामने वाले तक साफ पहुंचाता है. बता दें कि आईफोन का ये फीचर भी यूजर्स को काफी पसंद आता है क्योंकि यूजर्स को शोरगुल वाले इलाकों में भी एक क्लियर आवाज सुनाई देती है.

छोटा डिजाइन लेकिन करता है बड़े काम

iPhone का यह छोटा सा फीचर दिखने में भले ही मामूली लगे लेकिन इसकी भूमिका काफी बड़ी है. यह न सिर्फ आपकी वीडियो क्वालिटी को बेहतर बनाता है बल्कि कॉलिंग अनुभव को भी ज्यादा क्लियर और स्मूद बनाता है जिससे यूजर्स को कॉलिंग के दौरान के एक शानदार एक्सपीरिएंस मिलता है. ऐसे में अब अगली बार जब आप अपने iPhone के कैमरे के पास इस छोटे से छेद को देखें तो समझ जाएं कि यह सिर्फ डिजाइन नहीं बल्कि एक स्मार्ट टेक्नोलॉजी का हिस्सा है जो आपके एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही है.

यह भी पढ़ें:

Dhurandhar 2 जैसा वायरल पोस्टर बनाना अब आसान! Google Gemini और ChatGPT से ऐसे बनाएं तस्वीर



Source link

Leave a Reply